PRAYAGRAJ NEWS: पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल एवं पूर्व जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के वाग् देवी मंदिर में हिंदू समाज के पक्ष में दिए गए निर्णय का स्वागत हुए मां सरस्वती जी की आराधना कर धूमधाम से जश्न मनाया गया। भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि कई वर्षों पूर्व राजा भोज द्वारा भोजशाला मंदिर का निर्माण किया गया जिसमें मां सरस्वती जी की तथा अन्य देवी देवताओं का पूजन अर्चनऔर अन्य धार्मिक आयोजन तथा वेद की शिक्षा देने का पुनीत कार्य चला आ रहा था परंतु मुस्लिम समाज ने इसे मंदिर मस्जिद विवाद का अखाड़ा बना दिया था जिसका कल पटा छेप हो गया अब वह धार्मिक स्थान पूर्ण रूप से हिंदू समाज का मंदिर था और मंदिर रहेगा जिसमें मुस्लिम समाज के दावे को खारिज करते हुए उनके किसी भी धार्मिक आयोजन एवं पूजन पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया गया जिस हिंदू धर्मावलंबियों मैं खुशी की लहर एवं प्रसन्नता का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं। उन्होंने सभी लोगों को सत्य के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देने वाला निर्णय बताया और कहा कि सदैव सत्य के लिए संघर्ष करना चाहिए। उक्त अवसर पर विष्णु पांडे पार्षद नीरज गुप्ता विहिप नेता विनोद सोनकर सत्या जायसवाल विशाल अग्रहरी मालती केसरवानी हिमांशु सोनकर सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।







