PRAYAGRAJ NEWS: जुबैदा वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का पाँचवाँ स्थापना दिवस एवं संस्थापक डेजी जैदी का जन्मदिन बुधवार को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने सिलाई एवं हस्तकला से तैयार किए गए अपने उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए छात्राओं के हुनर की प्रशंसा की।कार्यक्रम में समाजसेविका असरा नवाज़ एवं समाजसेवक फ़रहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को पहचानने तथा स्वरोज़गार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।स्थापना दिवस एवं संस्थापक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशियाँ साझा की गईं। इस अवसर पर “डेज़ू शॉपिंग बैग” का भी औपचारिक लॉन्च किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।कार्यक्रम के समापन पर संस्थापक डेजी जैदी ने सेंटर की सभी छात्राओं को उपहार स्वरूप हैंडबैग भेंट किए। पूरा समारोह उत्साह, प्रेरणा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।







