Home उत्तर प्रदेश वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता अभियान आयोजित

वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता अभियान आयोजित

SONBADHR NEWS: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जनपद सोनभद्र की  विकास खंड व  ग्राम पंचायत में गुरुवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं जनसम्मेलनों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान योजना के उद्देश्य, ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत बहुआर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनभागीदारी पर बल दिया। जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वीबीजी-ग्रामजी योजना के प्रति जागरूक किया गया तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।