PRATAPGARH NEWS: संदिग्ध दशा में वृद्ध की मौत को लेकर कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के कटरा दुग्धा निवासी भाई लाल 65 को रविवार की देर शाम लालगंज ट्रामा सेण्टर में गंभीर स्थिति में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की खबर घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे मे लेकर सोमवार की सुबह पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया गया है। दबीजुबान से लोगों में भाईलाल की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका में देखी सुनी गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि शव पीएम के लिए भेजवाया गया है, मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।







