MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर संवेदीकरण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन,नपाध्यक्ष और ईओ के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मीरजापुर के प्रधान कार्यालय पर सभासद, सफाई नायकों,कर्मचारियों, मलेरिया निरीक्षक एवं उनकी टीम के साथ सीएसआई मनोज सेठ ने बैठक की बता दे आगामी एक जुलाई से एकतीस जुलाई तक संचारी रोगों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक संवेदीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने,जलभराव की समस्या का समाधान करने तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने पर चर्चा की गई। सीएसआई ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई,फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कराने के निर्देश दिए और कहा कि वार्ड में लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दे और साथ ही नागरिकों से अपने घरों एवं आसपास जल जमाव न होने देने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करे। इस मौके पर सभासदगण,सीएमओ कार्यालय से मलेरिया निरीक्षक कृष्णकांत व उनकी टीम,समस्त सफाई नायक,स्वछता निरीक्षक,स्वच्छ भारत मिशन टीम उपस्थित रही।





