PRAYAGRAJ NEWS: सेंट मैरी कॉन्वेंट इंटर कालेज शुक्रवार को श्रमिक दिवस के अवसर पर सम्मान, समानता और समर्पण का संदेश देते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रमिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं ईश्वर वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कर्मचारियों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने संबोधन में श्रमिकों के योगदान को समाज की रीढ़ बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारी भाइयों-बहनों को उनके समर्पण, मेहनत और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। छात्रों ने उन्हें उपहार भेंट कर आभार प्रकट किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी, प्रबंधिका सिस्टर सुमिता और उप प्रधानाचार्य सिस्टर नमिता के साथ, अध्यापकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय परिवार ने श्रमिकों के प्रति सम्मान और समानता का संदेश देते हुए इस दिन को यादगार बनाया।







