Home उत्तर प्रदेश शहीद आश्रित महिला ने भूमि विनिमय के बाद नाम दर्ज कराने की...

शहीद आश्रित महिला ने भूमि विनिमय के बाद नाम दर्ज कराने की मांग उठाई

जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
FATEHPUR NEWS: बिंदकी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारादान, परगना टप्पा जार की निवासी राजरानी पत्नी शहीद रमेश चंद्र ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर भूमि विनिमय के बाद राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज किए जाने की मांग की है। पीड़िता राजरानी ने शिकायती पत्र में बताया कि वह शहीद आश्रित हैं। उनके पति रमेश चंद्र ने ऑपरेशन विजय के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए थे। उन्होंने बताया कि उनके पति की स्मृति में स्थापित प्रतिमा बावन इमली शहीद स्थल पर लगी हुई है। राजरानी के अनुसार, ग्राम पारादान स्थित गाटा संख्या 262/0.650 हेक्टेयर भूमि में वह दर्ज खातेदार थीं, लेकिन उक्त भूमि राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी परिसर के बीच में आने के कारण वर्ष 2019 में राजस्व अधिकारियों द्वारा भूमि का विनिमय करते हुए गाटा संख्या 263/0.650 हेक्टेयर भूमि उन्हें प्रदान की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विनिमय प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक गाटा संख्या 263/0.650 हेक्टेयर भूमि पर राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है, जबकि वह उक्त भूमि पर काबिज एवं दाखिल हैं। इस कारण उन्हें लगातार प्रशासनिक और राजस्व संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि उनकी स्थिति एवं भूमि पर कब्जे को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2019 में हुए भूमि विनिमय के आधार पर गाटा संख्या 263/0.650 हेक्टेयर में राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज कराया जाए, जिससे उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।