Home उत्तर प्रदेश विधायक, जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी सामग्री

विधायक, जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी सामग्री

MIRZAPUR NEWS: चिल्ह क्षेत्र में  विधायक रत्नाकर मिश्र और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को एस के डिग्री कॉलेज तिल्ठी में बाढ़ प्रभावित मल्लेपुर, हरसिंहपुर एवं श्री पट्टी गांव के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पैकेट का वितरण किया। विधायक रत्नाकर मिश्र और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पैकेट वितरित किए। बड़ी संख्या में ग्रामीण राहत पैकेट प्राप्त करने के लिए कॉलेज परिसर में मौजूद रहे। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दी जा रही है। इस अवसर पर एसपी सीटी नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, सीओं सीटी विवेक जावला, तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, ग्राम प्रधान, क्षेत्रिय लेखपाल, थाना अध्यक्ष चिल्ह और भारी पुलिस बल उपस्थित रहे।