Home उत्तर प्रदेश विद्यालय को संचालित करने में श्रमिक वर्ग विशेष योगदान:अल्पना डे

विद्यालय को संचालित करने में श्रमिक वर्ग विशेष योगदान:अल्पना डे

महर्षि पतंजलि विद्या मन्दिर में मनाया गया श्रमिक दिवस PRAYAGRAJ NEWS: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में आज महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर विद्यालय में श्रमिक दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से श्रमिकों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। प्रातः कालीन सभा में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने श्रमिक दिवस पर विद्यालय के श्रमिकों के प्रति अपने आभार को कविताओं एवं सुविचारों के माध्यम से प्रकट किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के क्वायर ग्रुप के छात्रों  द्वारा प्रस्तुत गीत श्मिलते रहे कदमों से कदम” से हुई, जिसने सभी में एकता और सहयोग की भावना जागृत की।
इसके पश्चात कक्षा 7श्ईश्की  छात्रा अनिका और कक्षा 8श्एश् के छात्र अभिलाष द्वारा कविता “जिंदगी को वह गढ़ेंगे जो शिलाएं तोड़ते हैं” का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसने श्रमिकों के परिश्रम और संघर्ष को उजागर किया। कार्यक्रम की अगली कडी़ में कक्षा10 श्एश् की छात्रा अनन्या द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रमिकों के महत्व और उनके द्वारा किए  कार्यो की सराहना और उनकेअधिकारों पर प्रकाश डाला गया। रचनात्मक गतिविधियों में कक्षा 6 के छात्रों ने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुंदर ग्रेटिट्यूड कार्ड बनाए।  कक्षा 7 के छात्रों ने श्रमिकों के सम्मान में प्रभावशाली स्लोगन लिखे, वहीं कक्षा 8 के छात्रों ने आकर्षक पेपर फ्लावर बुकेट तैयार किए। विद्यालय के छात्रों द्वारा चतुर्थ श्रेणी के सदस्यों को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पना डे  ने विद्यालय के   चतुर्थ श्रेणी के सभी सदस्यों   के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें श्रमिक दिवस  की शुभकामनाएं दी और कहा कि विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने में हमारे श्रमिक वर्गों का बहुत योगदान है। अतः हम सभी को उनके प्रति आदर सम्मान का भाव रखना हमारा कर्तव्य होना चाहिए।