MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के द्वितीय चरण के अन्तर्गत ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत दिनांकः25.07.2026 से 08.08.2026 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिला स्कूल/कॉलेजों के आसपास वल्नरेबल स्पॉट्स का चिन्हीकरण करते हुए अवांछनीय तत्वों, मनचलों एवं शोहदों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त सम्बन्धित पुलिस अधिकारीगण एवं मिशन शक्ति, एण्टी रोमियो टीमों को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीमों द्वारा महिला स्कूल/कॉलेजों के आसपास एवं अन्य वल्नरेबल स्पॉट्स पर सघन चेकिंग एवं भ्रमण करते हुए अवांछनीय तत्वों, मनचलों एवं शोहदों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । आज दिनांकः 04.08.2026 को मिशन शक्ति के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत 02 शोहदे को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी । मीरजापुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान एवं ऑपरेशन मजनू के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने हेतु जनपद में निरन्तर प्रभावी चेकिंग एवं कार्यवाही की जा रही है ।







