Home उत्तर प्रदेश वार्षिक सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए प्रधानाचार्य व शिक्षक

वार्षिक सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए प्रधानाचार्य व शिक्षक

PRATAPGARH NEWS: जिला विद्यालय निरीक्षक  प्रतापगढ़ ओमकार राणा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह 2026 में cb विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान करने वाले जनपद के राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर कुल चार श्रेणियों में लगभग 50 से अधिक प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम आदि से सम्मानित किया गया.प्रशासनिक कार्यों में असाधारण सहयोग के लिए प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस सहित प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ श्री कुलश्रेष्ठ तिवारी, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज चंडीगोविंदपुर प्रतापगढ़ शशांक कुमार सिंह,प्रधानाचार्य पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज महेवा मलकिया प्रतापगढ़ शिवाकांत प्रसाद तिवारी, पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज कुराडीह प्रतापगढ़ विशाल वर्मा,प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ डॉ आम्रपाली द्विवेदी, प्रधानाचार्य राजकीय उमावि शीतलपट्टी प्रतापगढ़ उमेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय उमावि कंधई मधुपुर प्रतापगढ़ शैलेश कुमार सिंह आदि को सम्मानित किया गया. इसी प्रकार बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए,विद्यालय संसाधन विकास में योगदान के लिए, खेल के क्षेत्र में योगदान करने के लिए प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया. बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रधानाचार्य राजकीय उमावि रसूलपुर प्रतापगढ़ अशोक कुमार सहित अन्य प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया.अपने विषय में उत्कृष्ट परिणाम के लिए राजकिय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ के शिक्षक अनिल कुमार ,प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, राजकीय उमावि राजापुर प्रतापगढ़ के सूर्येश प्रताप सिंह, राजकीय इण्टर कालेज चंडीगोविंदपुर प्रतापगढ़ के वैभव सिंह चौहान, मालवीय जी मौर्य, अनूप तिवारी, राजकीय उमावि लोहांगपट्टी प्रतापगढ़ की प्रियंका सिंह,राजकीय इण्टर कालेज रसूलपुर प्रतापगढ़ के कपिल देव पटेल, राजकीय उमावि हरदोपट्टी प्रतापगढ़ के पवन कुमार तिवारी, राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ की डॉ असमत नीलू अंसारी आदि को सम्मानित किया गया. विद्यालय शिक्षा के स्तर में सुधार तथा छात्र संख्या बढ़ाने के लिए राजकीय उमावि लोहांगपट्टी प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र कुमार, राजकीय उमावि धौरहरा प्रतापगढ़ की करिज्मा खान आदि को सम्मानित किया गया. खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए राजकीय उमावि लोहांगपट्टी प्रतापगढ़ के संतोष कुमार सिंह, राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ के विनोद कुमार, राजकीय उमावि शीतलपट्टी प्रतापगढ़ के शिव शंकर यादव आदि को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में नारायण स्वरूप हॉस्पिटल मुड़ेरा प्रतापगढ़ के निदेशक डॉ राजीव कुमार सिंह ने विभिन्न स्वास्थ्य चैलेंजेस के कारण और उसके निवारण पर प्रकाश डाला.उनके द्वारा हृदय संबंधी बीमारियों के कारण और निवारण के बारे में बताया गया.हार्ट अटैक के समय सीपीआर के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया. उनके द्वारा हॉस्पिटल की तरफ से सभी प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को डायरी भेंट की गई तथा सम्मानित होने वाले प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को अंगवस्त्रम और बैग भेंट किया गया. डॉ राजीव कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री राजेंद्र प्रसाद सरोज को बुके,अंगवस्त्रम तथा बैग भेंट कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ द्वारा पीपीटी के माध्यम से अभिवृत्ति (एटीट्यूड) adivके बारे में विस्तार से बताया गया.कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ गीता यादव, प्रतीक कुमार सिंह,योगेश सिंह, सत्य प्रकाश, अरबिंद कुमार,विकास सिंह,योगेश पांडेय सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ के शिक्षक अनिल कुमार द्वारा किया गया।