Home उत्तर प्रदेश लाखों की एफडी में धोखाधड़ी का आरोप, बैंककर्मियों पर केस दर्ज

लाखों की एफडी में धोखाधड़ी का आरोप, बैंककर्मियों पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: बैंक में की गयी लाखों की एफडी में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बैंककर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले मे पुलिस ने अज्ञात बैंककर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे गजा वैश्य राहाटीकर गांव निवासी संदीप सिंह पुत्र इन्द्र बहादुर सिंह ने बीती सोलह जुलाई को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने रेहुआ लालगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा मंे बीते वर्ष पांच अगस्त 2024 को चार सौ दिनों के लिए कुल तीन लाख रूपये की एफडी की। पीडित का आरोप है कि नौ सितंबर 2025 को एफडी की अवधि पूर्ण होने के बाद वह धनराशि वापस लेने बैंक पहुंचा तो बैंककर्मी तरह तरह के बहाने बताकर परेशान करने लगे और उसकी धनराशि वापस नहीं की गयी। बैंक प्रबंधक एवं कर्मचारियों पर धोखाधड़ी व साइबर षडयन्त्र का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने उसकी एफडी को ओडी एकाउन्ट बनाकर दो बार में निकाल लिए जाने का आरोप भी मढ़ा है। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात बैंककर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।