Home उत्तर प्रदेश रैंकिंग सुधार को लेकर सख्त निर्देश, योजनाओं की समीक्षा में तेजी पर...

रैंकिंग सुधार को लेकर सख्त निर्देश, योजनाओं की समीक्षा में तेजी पर जोर

JHANSI NEWS: प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। जनपद की 24वीं रैंकिंग पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, शिकायतों के निस्तारण, फैमिली आईडी निर्माण तथा डेटा अपडेट पर विशेष जोर दिया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी की प्रभावी प्रस्तुति की सराहना करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन किया, जिस पर सदन ने तालियां बजाईं। साथ ही ‘एक जनपद एक व्यंजन’ के तहत झांसी के लिए बालूशाही के चयन की जानकारी दी गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने योजनाओं का ग्रामीण स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।