PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस पर लोगांे से देश की एकता एवं अखण्डता तथा कौमी एकता को मजबूत बनाने के लिए संकल्पबद्ध होने का आहवान किया है। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर दिया था। उन्होने कहा कि राष्ट्रवासियों को नये एवं मजबूत भारत के निर्माण में एकजुटता के साथ इस पावन पर्व पर आगे बढ़ने का सतत संकल्प ग्रहण करना चाहिए। संयुक्त बयान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।








