JHANSI NEWS: मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में डॉ एम एस निगम व इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका , प्रो. ज्योति वर्मा बुंदेलखंड महाविद्यालय व पूजा मल्होत्रा प्रिंसिपल गोयनका पब्लिक स्कूल के सानिध्य में रानी झांसी के जन्म की तिथि पर उनकी प्रतिमा तले उन्नीस की सलामी देते हुए उन्हें नमन किया। आरम्भ में प्रो. ज्योति वर्मा व पूजा मल्होत्रा का स्वागत बैज अलंकरण कर किया गया तत्पश्चात रानी लक्ष्मीबाई द्वारा देश के साथ साथ विदेशों में भी रानी झांसी के शौर्य की गाथा का गुणगान किया गया। विशेष रूप से उपस्थित प्रो. ज्योति वर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी पीढ़ी को उनसे प्रेरित होने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी उपस्थित लोगों ने रानी झांसी के जयकारों के साथ वन्देमातरम् व भारत माता की जय का घोष किया। सभी उपस्थित जन ने रानी को सलामी देते हुए नमन किया।
इस अवसर पर समन्वयक रन्जना उपाध्याय , पारुल कपूर , गणेश दत्त जोशी , रामाधीन यादव , सुरेन्द्र जसोरिया , दीपक अग्रवाल , महेश यादव , अजय श्रीवास्तव , अभिषेक देव , महेश कुमार , राकेश कुमार , श्याम जी व अक्षांश आदि ने सक्रिय सहभागिता की। सभी के प्रति आभार बेटी बचाओ के अध्यक्ष इंजी. पी एन गुप्ता ने व्यक्त किया।







