Home उत्तर प्रदेश रानी कॉलोनी में विकास का नया सूर्योदय, 40 वर्षों का इंतजार खत्म

रानी कॉलोनी में विकास का नया सूर्योदय, 40 वर्षों का इंतजार खत्म

जलभराव समस्या से राहत दिलाने वाली परियोजना का शुभारंभ

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, डबल इंजन सरकार का जताया आभार
FATEHPUR NEWS: शहर के आवास विकास (वार्ड संख्या-2) स्थित पूर्वी रानी कॉलोनी के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब लगभग 40 वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान हेतु महत्वपूर्ण परियोजना का भव्य उद्घाटन किया गया। लंबे इंतजार के बाद इस पहल से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने इसे डबल इंजन सरकार की विकासपरक सोच का परिणाम बताया।
यह परियोजना उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा संचालित की जा रही है, जिसमें ईएमएस लिमिटेड कार्य कर रही है। पेटी कॉन्ट्रैक्टर शुभ कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर (दिनेश कुमार) और साइट इंजीनियर प्रांशु की देखरेख में निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर अभिजीत कुमार पांडेय ने कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें संध्या त्रिपाठी, आशीष अग्निहोत्री, सभासद विनय तिवारी, विवेक नागर, आनंद मान सिंह ‘अनु’, अरुण तिवारी, विजय कृष्ण त्रिपाठी (लाला त्रिपाठी), उदय सिंह (एडवोकेट) और बृजेश अवस्थी शामिल रहे। सैकड़ों नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न इस उद्घाटन कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि रानी कॉलोनी अब जलभराव की समस्या से उबरकर एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक भविष्य की ओर अग्रसर है।