Home उत्तर प्रदेश रंगदारी न देने पर 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, 6...

रंगदारी न देने पर 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, 6 नामजद 4 अज्ञात पर मुकदम

KUSHINAGAR NEWS: थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में रंगदारी न देने पर 14 वर्षीय किशोर आदर्श चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के पिता चंद्रेश चौहान की तहरीर पर 6 नामजद व 4 अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात आरोपी मारपीट करते हुए किशोर को खेत की ओर ले गए और पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी तमकुहीराज फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से रंगदारी मांगी जा रही थी। पैसे न देने पर हत्या की गई। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में रंगदारी का एंगल सामने आया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। महाकाल ग्रुप से संबंध के आरोपों को पुलिस ने खारिज किया है।
घटना के बाद गांव में तनाव है। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने मिडिया से बयान देते हुए कहा हमारे ही समाज से प्रभारी मंत्री आते है उसी समाज के मंत्री होने के बाद भी आज हालत बदतर है 12 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हुई। जबकि इस मामले मे अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने अपना बयान जारी करते हुए कहा की इस घटना की तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत हुए है आरोपियों की गिरफ़्तारी की गई है शेष लोगो के गिरफ़्तारी के प्रयास मे पुलिस लगी है जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जायेंगे बाकि क्षेत्र मे स्थिति तनावपूर्ण न हो इसके लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है शांति व्यवस्था कायम है।