Home उत्तर प्रदेश युवती को भगाने के आरोप में पड़ोसी गांव के एक युवक पर...

युवती को भगाने के आरोप में पड़ोसी गांव के एक युवक पर मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS:  मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती पड़ोस के एक युवक के संग रफूचक्कर हो गई, युवती के पिता ने खोजबीन के बाद गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है, मामले में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को तीन जून की सुबह नौ बजे के करीब पड़ोस के गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है, काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कही पता नहीं चला। पीड़ित की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने फत्तेपुर गांव निवासी शिवम पुत्र स्व ज्ञान साहू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।