Home उत्तर प्रदेश युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट के आरोप में पांच...

युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट के आरोप में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती पांच दिन पहले अपने भतीजे को शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी इस दौरान गाँव का एक युवक युवती को पकड़कर पटक दिया और छेड़खानी करते हुए जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा , युवती के शोर मचाने पर पहुंचे घरवालों ने विरोध किया तो विपक्षी गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगा, जिसके बाद युवती के परिजन आरोपी युवक के घर उलाहना देने लगे तो युवक के परिजन गाली गलौच करते हुए गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने शमसाबाद गांव निवासी संतलाल , रानू , मेंखई , पुष्पा व होरीलाल आदि के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।