Home उत्तर प्रदेश मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे का संदेश, हरिद्वार काँवड़ यात्रा के लिए...

मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे का संदेश, हरिद्वार काँवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए शिवभक्त को फूल मालाये डाल रवाना किया

CHILKANA NEWS: आस्था जब सच्ची हो तो वह मजहब की दीवारें भी तोड़ देती है। चिलकाना कस्बे के 75 वर्षीय ओमकार गुप्ता इसकी जीती-जागती मिसाल हैं।काफी वर्ष पहले पत्नी के चले जाने के बाद अकेले रह गए ओमकार गुप्ता ने अपना जीवन सेवा को समर्पित कर दिया। पेशे से पेंटर हैं। पिछले कई सालों से हर सावन चिलकाना से हरिद्वार जाकर गंगाजल लाते हैं और कस्बे के सभी मंदिरों में जल चढ़ाते हैं।ओमकार गुप्ता हरिद्वार के लिए रवाना हुए तो कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों युसूफ कुरैशी,डॉक्टर रिजवान,उस्मान, इरफ़ान प्रधान अल्तमश अंसारी आदि मुस्लिम समाज के लोगो ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और गले लगाकर रवाना किया ।