Home उत्तर प्रदेश अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल रेफर

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अटसू चौकी अंतर्गत सेंगर नदी जुआ पुल के मोड़ पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान (सैफई) रेफर कर दिया।  इटावा जनपद के बसरेहर कस्बा निवासी सत्यभान (45) पुत्र राजेश बुधवार को बाइक से फफूंद स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। सेंगर नदी जुआ पुल के मोड़ पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार देते हुए घायल को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।