Home उत्तर प्रदेश मुस्लिम इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

मुस्लिम इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

FATEHPUR NEWS: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ सचिव पलाश गांगुली द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयंसेवक शेखर, रामेंद्र श्रीवास्तव एवं अवधेश ने किया। इस अवसर पर सचिव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सुलह-समझौता केंद्र के माध्यम से आपसी विवादों को आसानी से और कम समय में निपटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रत्येक तहसील स्तर पर पराविधिक स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, ताकि लोगों को सुलभ और निःशुल्क न्याय मिल सके। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद रफीक अहमद ने सचिव का स्वागत बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।