MIRZAPUR NEWS: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36 वे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में मध्य प्रदेश राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार के द्वारा मानसी को 2022 सत्र में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया उल्लेखनीय है कि मानसी मिर्जापुर जनपद की रहने वाली है मानसी जो आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह की पुत्री हैं एवं निशा सिंह पी ई एस की प्रतिभाशाली पुत्री है बेटी की इस उपलब्धि की सूचना प्राप्त होने पर मिर्जापुर जनपद के संभ्रांत लोगों ने मानसी के घर जाकर उनके मां-बाप को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया बताते चले की आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह के पुत्र देवेज्य भी फिनलैंड में आयोजित स्किल कंपटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर मिलेनियम ऑफ एक्सीलेंस का पांचवा पुरस्कार प्राप्त करके भारत का मान सम्मान बढ़ा चुके हैं. बच्चों के इस उपलब्धि पर उनके पिता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि इन दोनों बच्चों की उपलब्धि हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे बच्चों द्वारा भारत के पटल पर मिर्जापुर जनपद के नाम एवं उसके गौरव को बढ़ाने का कार्य किया गया है यह हमारे लोगों के लिए गौरव की बात है उन्होंने बेटी मानसी को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई दिया इस उपलब्धि की सूचना प्राप्त होने पर मिर्जापुर के सुनील कुमार पांडे एडवोकेट रविंद्र सिंह चड्ढा नसीम खान रमाशंकर साहू रमेश कुमार गुप्ता सत्यम त्रिपाठी मीरा देवी पटेल आनंद कुमार सिंह सीमा खान संतोष सोनी इत्यादि लोगों ने बेटी मानसी को बहुत-बहुत बधाई दिया।







