FATEHPUR NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल ने किया। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा, सक्रिय सदस्यता अभियान, पंचायत चुनाव की तैयारियों, बनाए गए सदस्यों की समीक्षा तथा जनपद फतेहपुर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, विधानसभा, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से हर घर नेम प्लेट एवं पार्टी का झंडा लगाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि 2 जुलाई को पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने मोइन खान का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं गुलाब सिंह को जिला उपाध्यक्ष (संस्कृत मंच) तथा तसीन रजा को सदर विधानसभा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बृजेश पाल, लाईक अहमद, शिव प्रकाश रावत, लाखन सिंह पटेल, वीरेन्द्र सिंह पटेल, योगेन्द्र सिंह राणा, दीपू पटेल, पदम सिंह पटेल, सुमन सिंह मौर्य, नीतू गौतम, प्रीति श्रीवास्तव, साधना पासवान, हेमन्त पटेल, गुलाब सिंह पांडेय, रवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभात लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







