Home उत्तर प्रदेश मारपीट व धमकी को लेकर आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस...

मारपीट व धमकी को लेकर आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: शराब की दुकान पर पानी लेने गये पीड़ित के साथ दबंग द्वारा जातिसूचक गालीगलौज व मारपीट को लेकर लालगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के सरैंया नरायनपुर निवासी मोनू सरोज पुत्र मेवालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्नीस जुलाई की शाम साढ़े छः बजे चरनगंज लोहंगपुर स्थित कम्पोजिट शराब के ठेके पर पानी लेने गया था। वहां पहले से मौजूद बगल के कतन्नापुर नरायनपुर निवासी संदीप पटेल उर्फ भाऊ पुत्र रामनिहोर पीड़ित से विवाद करने लगा। मना करने पर आरोपी द्वारा जातिसूचक गालियां देते हुए पीड़ित के साथ मारपीट की गयी। शोर मचाने पर आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ एससीएसटी तथा गालीगलौज व मारपीट एवं धमकी का केस दर्ज किया है।