Home उत्तर प्रदेश मारपीट व धमकी का केस दर्ज

मारपीट व धमकी का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: मारपीट व धमकी की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गौरही ओरीपुर नौगीर गांव निवासी दयाराम वर्मा पुत्र भागीरथी वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पचीस जून को आठ बजे वह अपने रिश्तेदार पिण्टू वर्मा के साथ सांगीपुर जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि गदियान ईट भटठे के समीप घात लगाए बैठे गांव के वीर बहादुर उर्फ बिरऊ, हीरालाल उर्फ अशोक पुत्रगण रामफेर वर्मा, शिवबक्श पुत्र रामपियारे व उनका भांजा ने एकराय होकर मारापीटा। आरोपियो ने गाली देते हुए पीड़ित के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर जाकर उसकी पुत्री को भी मारापीटा। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।