यूपी में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था है चरमराया हुआ
BHADOHI NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो.आसिफ खां ने भाजपा सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आपसी सौहार्द और भाईचारा को खत्म कर देना चाहती है। इस सरकार में कारोबार और रोजगार दोनों संकट में हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को उन्होंने चरमराया हुआ बताया। इस दौरान मो.आसिफ खां ने भाजपा सरकार पीडीए का लगातार शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा किया। कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अधिकार और अवसर छीनने का आरोप लगाया। कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार, किसानों-मजदूरों की समस्याओं और युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा सरकार की नीतियां गरीबों, किसानों, मजदूरों और छात्र-नौजवनों के खिलाफ है। जबकि समाजवादी पार्टी समावेशी और विकासोन्मुखी राजनीति में विश्वास रखने वाली पार्टी है। पीडीए का नारा को समाजवादी पार्टी की राजनीतिक रणनीति का एक अहम हिस्सा है। श्री खां ने कहा कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की जिले में लगातार तैयारियां चल रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से अब पूरी तरह से ऊब चुकी है। बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी ने उनके चेहरे से हंसी को छीन लिया है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया जाएगा।







