MIRZAPUR NEWS: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में मुकेरी बाजार चौराहे पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जीत गए हम जीत गए, पश्चिम बंगाल जीत गए और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। जीत का जश्न मनाते हुए नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के तानाशाही शासन के किले को ध्वस्त कर बंगाल की आम जनता ने सुशासन को चुना है। आज पूरा देश जश्न मना रहा है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जी-तोड़ मेहनत की ऐतिहासिक जीत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, सचिन जायसवाल, सूरज निषाद, अजय रंजक, मंडल मंत्री अमरेश सोनकर, गोपाल अग्रवाल, राहुल चंद्र जैन, पुनीत मिश्रा, सुमन यादव, गुलशन केशरी, राम सजीवन सरोज, बालकृष्ण सोनी, धीरज तिवारी, सागर आनंद, मनोज सोनकर, विनीत अग्रहरी, विनय जायसवाल, नागेश अग्रहरी, शुभम विश्वकर्मा, रितेश आनंद, मिलन मलिक, सोनू मलिक, किरण जायसवाल, सुनीता चौधरी, सुमन दुबे, प्रेमलता दुबे, शिवा यादव, तारा देवी, नितिन गुप्ता आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।







