MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी छानबे मंडल की बैठक गौरा गाँव के प्राचीन हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गौरव ऊमर ने आगामी कार्यक्रमों – वृक्षारोपण, विशेष जनसंपर्क, जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विषय में विस्तृत चर्चा की एवं मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। बैठक की अध्यक्षता छानबे मंडल अध्यक्ष प्रितेश सिंह ने की एवं संचालन महामंत्री वरुण शुक्ला ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य पार्थ सिंह, जीत बहादुर सिंह, मंगला प्रसाद पांडेय, विद्यादेवी, रमेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र, तिवारी धर्मजीत सिंह, भूपेंद्र पड़ता, बिंदु सुधाकर उपाध्याय, बबीता गुप्ता, राकेश गुप्ता समेत सभी मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं प्रवासी उपस्थित रहे।







