Home उत्तर प्रदेश भाजपा कड़ा मंडल की मासिक बैठक गुलामीपुर में संपन्न, 22 जुलाई के...

भाजपा कड़ा मंडल की मासिक बैठक गुलामीपुर में संपन्न, 22 जुलाई के बूथ सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

KAUSHAMBI NEWS: भारतीय जनता पार्टी कड़ा मंडल की मासिक बैठक रविवार को गुलामीपुर में मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी राकेश पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सप्तमी पांडेय उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अजय शुक्ला ने किया। बैठक का मुख्य विषय आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाना रहा। इस दौरान बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने, प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करने तथा सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि राकेश पांडेय ने बूथ एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को विजय का केंद्र बनाने का संकल्प लेगा, तब संगठन की विजय निश्चित होगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं तथा 22 जुलाई के बूथ सम्मेलन को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुट जाएं। विशिष्ट अतिथि सप्तमी पांडेय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा और संगठन की भावना के साथ कार्य करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में राहुल मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवप्रताप उर्फ रिंकू मौर्या , नीरज साहू, उमेश पटेल, दिलीप राहुल भट्ट,दीपक श्रीवास्तव, तिवारी,मुन्ना पाल, अंजनी पांडेय,रामशंकर निषाद, इंद्रजीत यादव, राजेश साहू, मनोज कौशल, मूल प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश मौर्या,राजेश सरोज, विनीत पटेल, अजय मिश्रा, राहुल निषाद, सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।