JHANSI NEWS : अखिल भारत वर्षीय कलचुरी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को हवाना रेस्ट्रो, झांसी में कलचुरी वंश के आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु के जीवन पर आधारित फिल्म “जय माहिष्मती” का विशेष प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर रामस्वरूप राय (कक्का), राष्ट्रीय महिला पदाधिकारी सुमन राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु राय, सुमित राय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय, हिरदेश राय, महेश राय, पुष्पेंद्र राय, सुरेंद्र राय, बृजमोहन राय, अशोक राय, नरेश राय सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। महिलाओं में नीतू राय, शालिनी राय, प्रियंका राय, दीप्ति राय, डॉली राय, भाग्यश्री राय, मीरा राय, ज्योति राय एवं रजनी राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि फिल्म में भगवान श्री सहस्त्रबाहु के जीवन, उनके आदर्शों, पराक्रम तथा लोककल्याणकारी कार्यों का प्रभावी चित्रण किया गया है। साथ ही उनके द्वारा रावण को पराजित कर बंदी बनाए जाने की कथा का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने समाज को भगवान के आदर्शों पर चलने, समाज के प्रति समर्पण एवं आपसी एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमोद राय, विनोद राय, सतेंद्र राय, संतोष राय, राजकुमार राय, धर्मेंद्र राय, रविंद्र राय, मोनू राय, अरविंद राय, सोनू राय, सचिन शिवहरे, सुनील राय, चंद्रमोहन राय, महेश कुमार राय, राजेंद्र कुमार राय, सौरभ राय, युवराज राय, राजा राय, विकास राय, अमन राय, विनय महाजन, लक्ष्मीनारायण शिवहरे, कमलेश राय, आकाश राय, विशाल राय, अतुल गुप्ता, बृजेश राय, अमित राय, रामअवतार राय, आनंद शिवहरे, ओमप्रकाश राय, उमाशंकर राय, उमेश राय, बब्लू राय, विष्णु शिवहरे, कृष्ण बिहारी शिवहरे, सतीश राय सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। फिल्म के निर्माता डॉ. एल. एन. मालवीय हैं। कार्यक्रम में भोपाल से पधारे फिल्म के कलाकार एवं निर्देशक रामशंकर शिवहरे का समाज की ओर से सम्मान किया गया। अंत में इंजी. अंकित राय एवं इंजी. अमित राय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।







