Home उत्तर प्रदेश भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर अपना दल (एस) ने दी...

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर अपना दल (एस) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

SONBADHR NEWS: अपना दल (एस) सोनभद्र द्वारा सिल्थम पटना में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉबर्ट्सगंज (401) के विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल ने की, जबकि कुशल संचालन जिला मीडिया सचिव विकास पटेल द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति/जनजाति मंच के जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद धांगर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अहमद हसन अमन, युवा मंच के कार्यकारी प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु, कार्यकारी प्रदेश सचिव आलोक पाण्डेय व अभिषेक पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास शाक्य, बौद्धिक मंच के कार्यकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय और सिल्थम पटना के प्रधान अमरनाथ चेरो शामिल हुए। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अहमद हसन अमन के प्रथम सोनभद्र आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।
    इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मुख्य अतिथि हरि प्रसाद धांगर ने अपने संबोधन में कहा, “भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के दमन, अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज में नई जागृति का संचार किया। उनका सर्वोच्च बलिदान देश के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।” विशिष्ट अतिथियों ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। आज देश को आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। श्रद्धांजलि सभा का समापन भगवान बिरसा मुंडा के विचारों पर चलने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, जनाब शिब्बू शेख, जिला सचिवगण- सतीश पटेल, सौरभ मौर्या, राकेश पटेल, संतोष कनौजिया, जिला मीडिया सचिवगण इं. नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्यगण ओम प्रकाश पटेल, रामलाल प्रजापति, नंदू पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष अंशु तिवारी, व्यापार मंच के राहुल पाण्डेय, सांस्कृतिक मंच के रविशंकर सिन्हा, अल्पसंख्यक मंच के जनाब आसिफ अहमद, युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष आयुष कांत मिश्रा, युवा मंच के विधानसभा अध्यक्ष लवकुश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।