Home उत्तर प्रदेश ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा मोटरसाइकिल के भी...

ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा मोटरसाइकिल के भी कटे चालान

PRAYAGRAJ NEWS: थाना मुट्ठीगंज क्षेत्र अंतर्गत हटिया चौराहे के चारों ओर घेराबंदी कर थाना अध्यक्ष मुट्ठीगंज वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जघन चेकिंग लगाई गई। इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की फिटनेस,प्रदूषण,बीमा, सीट बेल्ट,हेलमेट सहित अन्य कागजातों की गहन जांच की गयी जांच के क्रम में बिना हेलमेट,ट्रिपल लोडिंग और कार के शीशे में लगे ब्लैक फिल्म पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान बारह मोटर साइकिल पांच कार के चालान भी किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का चालान काटा गया। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया। वहीं चेकिंग अभियान को देखकर कई बाइक चालक रास्ता बदलकर भागते भी नजर आए। वही हटिया चौकी प्रभारी सूर्यकांत से संवादाता से बात हुई उन्होंने बताया कि यह अभियान पुलिस कमिश्नर के आदेश व थाना अध्यक्ष मुट्ठीगंज नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना है उन्होंने चेतावनी दी कि बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि वे हमेशा वाहन के समुचित कागजात साथ रखें और नियमों का पालन करें। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह हटिया चौकी प्रभारी सूर्यकांत अपनी टीम संजीव मोहन मिश्रा,मनीष पांडे के साथ मुस्तैद नज़र आए।