Home उत्तर प्रदेश बिस्कोहर के 365 मंदिरों व कुओं के जीर्णोद्धार की तैयारी, जिलाधिकारी ने...

बिस्कोहर के 365 मंदिरों व कुओं के जीर्णोद्धार की तैयारी, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नगर पंचायत बिस्कोहर में स्थित ऐतिहासिक महत्व के 365 मंदिरों एवं कुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन धरोहर स्थलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और उनके संरक्षण पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पुरातात्विक महत्व को देखते हुए इन 365 मंदिरों एवं कुओं के जीर्णोद्धार के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। प्रस्तावित योजना के तहत पर्यटन विभाग द्वारा इनके जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिस्कोहर अखिलेश कुमार दीक्षित सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।