KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में बाग की रखवाली कर रहे दंपत्ति के साथ विपक्षी मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर कस्बे की रहने वाली आरती देवी पत्नी अशोक ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह परिवार के साथ कोखराज थाना क्षेत्र के शिवपुर अहिरारा गांव में बब्बू केसरवानी की बाग की रखवाली करती है, पीड़िता का आरोप है कि रविवार की रात 11 बजे के करीब विपक्षी बाग में आए और पति को गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया, बीच बचाव के दौरान उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ कर चले गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजेंद्र , कल्लू , राजा , पंडा व पंकज सोनकर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







