PRATAPGARH NEWS: उदयपुर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह शुक्रवार की सुबह पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर कुसौली जाने वाले मार्ग के पास से बाइक चोरी के आरोपी आधार का पुरवा पेड़रिया निवासी राजकुमार पुत्र हुबलाल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी को जेल भेज दिया गया।







