Home उत्तर प्रदेश बंद घर से लाखों के गहने उड़ा ले गये चोर, केस दर्ज

बंद घर से लाखों के गहने उड़ा ले गये चोर, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS:  बंद घर का ताला तोडकर अज्ञात चोर लाखों के जेवरात व कीमती सामान उड़ा ले गये। घटना को लेकर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के छेमी पूरे नोती गांव की साधना मिश्रा पत्नी रमेशचंद्र मिश्र के अनुसार बीती बारह अप्रैल को वह घर में ताला बंद करके इलाज कराने प्रयागराज गयी थी। पीड़िता का आरोप है कि बीती पन्द्रह अप्रैल को सुबह उसकी जेठानी प्रतिभा मिश्रा ने फोन करके घर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। पीडिता घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा था तथा घर में अंदर आलमारी में रखे गहनें व कीमती सामान गायब थे। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।