Home उत्तर प्रदेश फ्रांस से आए पर्यावरणविद् ने ग्रामीणों को किया जागरूक

फ्रांस से आए पर्यावरणविद् ने ग्रामीणों को किया जागरूक

FATEHPUR NEWS: मलवा ब्लॉक के दावतपुर ग्राम में उस समय विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला जब फ्रांस से आए लाइवली नेचर संस्था के वर्ल्ड प्रेसीडेंट मिस्टर बर्नाड ग्रामीणों के बीच पहुंचे और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं, जिससे निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और मानव जीवन के संतुलन के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास हरित वातावरण विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। विदेशी अतिथि के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।