SONBADHR NEWS: शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें दवा विक्रेता समिति घोरावल और औषधि निरीक्षक सोनभद्र संयुक्त रूप से सम्मिलित होकर समाज को संदेश दिया कि नशा से दूर रहे जीवन से नाता जोड़े का नारा दिया।सोनभद्र ड्रग इंस्पेक्टर राजेश ने समाज व नवयुवकों से आग्रह किया कि वह नशा से दूर रहे व अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें । साथ ही दवा विक्रेताओं को भी सलाह दिया गया कि सब नारकोटिक्स दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के ना दें। और सभी दवा विक्रेताओं ने इसका स्वागत किया और संकल्प भी लिया ।इस मौके पर अनिल अशोक मिश्रा प्रशांत दुबे करुणाकर पाठक सुधाकर चौबे सुधीर मनोज ओम नीरज पांडे संतोष आदि लोग उपस्थित रहे।







