MIRZAPUR NEWS: मुहर्रम की रात फत्तेखान के बाड़ा स्थित बड़ी ताजिया की जियारत की गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने कहा कि मोहर्रम अकीदत और एहतराम का महीना है। इमाम हुसैन ने समझौता नहीं किया, गर्दन कटवाई पर झुकाई नहीं बड़ी ताजिया के सदर अरशद खान के साथ जियारत करने पहुंचे मिन्हाज अहमद ने कहा- “इमाम हुसैन ने जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संदेश दिया। उन्होंने अल्लाह की रजा के लिए अपने परिवार को कुर्बान कर दिया। दीन बचाने के लिए समझौता नहीं किया, गर्दन कटवाना बेहतर समझा लेकिन गर्दन झुकाई नहीं।” उन्होंने अपील की कि मुहर्रम इस तरह मनाएं कि किसी को तकलीफ न हो। “हम इमाम हुसैन की याद मनाते हैं, उनकी शहादत को याद करते हैं।”
जियारत में ये लोग रहे शामिल
जियारत के दौरान बड़ी ताजिया के सदर अरशद खान, सोनावर खान, मिन्हाज अहमद छोटे खान, राजेश चौरसिया, अशफाक अहमद खान, नेमत खान गुड्डू, हाफिज वजीर साहब, फरहान खान, बबलू, अशरफ खान, इरफान, हुसैन, फैज, हैदर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।







