Home उत्तर प्रदेश प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन का संगठन विस्तार शपथ ग्रहण एवं व्यापारिक चुनौतियों पर...

प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन का संगठन विस्तार शपथ ग्रहण एवं व्यापारिक चुनौतियों पर चिंतन

PRAYAGRAJ NEWS: प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद के सबसे बड़े फुटकर दवा बाजार स्वरूपरानी अस्पताल मेडिकल मार्केट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि वर्तमान समय में दवा व्यापार अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। जन औषधि केंद्रों के बढ़ते विस्तार, जेनेरिक दवाओं की बढ़ती बिक्री, ऑनलाइन व्यापार, एक्सपायरी एवं ब्रेकेज के निस्तारण की समस्याएं, अधिकारियों का अनावश्यक दबाव तथा विभिन्न परिस्थितियों में बलपूर्वक दवा दुकानों को बंद कराए जाने जैसी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारियों का संगठित एवं एकजुट रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार की घोषणा की।आरसीडीए के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सैनी की संस्तुति पर अध्यक्ष लालू मित्तल ने कई वरिष्ठ एवं सक्रिय व्यापारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए संगठन का विस्तार किया।  इसके अंतर्गत वरिष्ठ व्यापारी माखनलाल अग्रवाल को चेयरमैन, राजू यादव को महामंत्री (संगठन), अरुण तिवारी को उपाध्यक्ष, नीरज यादव ष्चाचाष् को मंत्री तथा सत्यम यादव को सह मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।इसके अतिरिक्त मेडिकल अस्पताल दवा मंडी के अनेक व्यापारियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से मनोज कुमार, प्रिंस यादव, अमित यादव एवं बबलू संगम शामिल हैं।एसोसिएशन के महामंत्री रवि शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त चेयरमैन माखनलाल अग्रवाल ने कहा कि शहर में किसी भी अप्रिय घटना का सबसे पहला प्रभाव मेडिकल अस्पताल क्षेत्र की दवा दुकानों पर पड़ता है और अक्सर यहां के व्यापारियों को अनावश्यक आक्रोश का सामना करना पड़ता है। वहीं महामंत्री (संगठन) राजू यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, दुकानें बंद कराने और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिनके विरुद्ध संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। बैठक में बड़ी संख्या में दवा व्यापारी उपस्थित रहे और सभी ने संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।