अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थीं फूलन देवी -डॉ मानसिंह यादव PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी का अत्याचार, अन्याय के खिलाफ अदम्य साहस, धैर्य के साथ किया गया संघर्ष देश के शोषित, पीड़ित, वंचित समाज की महिलाएं जो अन्याय के खिलाफ लड़ने की बजाय चुप रहने अथवा इह लीला समाप्त कर लेने को अंतिम विकल्प समझती हैं उन के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उक्त बातें आज़ सपा नेत्री, पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती के अवसर पर सपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहीं। डॉ यादव ने कहा कि प्रभुत्व वादियो के शोषण का शिकार, शासन, प्रशासन की चौखट से उपेक्षित की गई स्व फूलन देवी ने अदम्य साहस का परिचय दिया जो इतिहास बन गया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि सपा के संस्थापक मा मुलायम सिंह यादव ने शोषण की शिकार फूलन देवी को सम्मान देकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में जाने का अवसर दिया। नेताजी के मन में समाज के शोषित, वंचित वर्ग के उत्थान को लेकर हमेशा चिंता रही है। वक्ताओं ने अपील भी किया कि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का जो संकल्प लिया है इसके लिए पार्टी के हर कार्यकर्त्ता मजबूती के साथ जुटे। संचालन राम मूरत यादव नाटे चौधरी ने किया। इस मौके परविधायक श्रीमती विजमा यादव,पूर्वविधायक सत्य वीर मुन्ना,पंधारी यादव,अमरनाथ मौर्य,राम मिलन यादव,कृष्ण मूर्ति यादव, दूध नाथ पटेल, दान बहादुर मधुर,महेन्द्र निषाद, रविन्द्र यादव एडवोकेट , हेमंत टुन्नू, वजीरखां , महबूब उस्मानी,मनोज पाण्डेय, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, मोईन हबीबी, डॉ राजेश यादव,श्याम करण यादव,संगीता पटेल, राम सुमेर पाल,नन्दलाल पटेल,आसुतोष तिवारी, दीप माला पटेल, नाटे चौधरी, राम अवध पाल, के के यादव, बच्चा यादव, श्रीमती पद्मा यादव, संगम लाल, खिन्नी लाल पासी, संतोष यादव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, महेंद्र सरोज,प्रभाकर यादव,मांगलदेव, प्रदीप निषाद, राजू पासी, जीतराज हेला, अरविन्द हेला, अवधेश यादव पंचू,आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव,अनिल बिन्द, संतोष बिन्द, अरविन्द बिन्द, मेहरबान सिंह, मकबूल हासमी, रूप नाथ एडवोकेट, जोखन लाल बिन्द, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।







