Home उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर पुलिस को दर्जन भर आपराधिक मुकदमों में पुलिस के लिए चुनौती बने बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश का पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में इलाज चल रहा है। सांगीपुर थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी सोमवार की देर रात पुलिस फोर्स के साथ अमावां बार्डर पर चेकिंग पर थे। इसी दौरान लालगंज की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा करती पुलिस ने घेराबंदी की तो जान से मारने की नीयत से बदमाश फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस व बाइक की बरामदगी की है। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश राम अधार तिवारी पुत्र लालजी तिवारी प्रयागराज के सोरांव थाना अर्न्तगत लेहरा गांव का निवासी है। बदमाश वर्तमान में जनपद के देल्हूपुर थानान्तर्गत बोझी गांव में रह रहा है। गिरफ्तार किए गए बदमाश के खिलाफ जनपद व प्रयागराज जनपद में दर्जन भर मुकदमें दर्ज है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।