Home उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थानों पर नियुक्त प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थानों पर नियुक्त प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ की गयी गोष्ठी

प्रशिक्षु आरक्षियों को रैन कोट एवं टार्च किये गये वितरित
KUSHINAGAR NEWS:  पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार ने पुलिस लाइन कुशीनगर में थानों पर नियुक्त प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ एक विस्तृत गोष्ठी की। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षु आरक्षियों से उनके क्षेत्र में कार्य करने के अनुभवों का विस्तृत फीडबैक लिया। उन्होंने प्रत्येक आरक्षी से उनके कार्यों, चुनौतियों तथा सुधार की आवश्यकता वाले बिन्दुओं पर चर्चा की। प्रशिक्षु आरक्षियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा उन्हें क्षेत्र में अनुशासन, सतर्कता तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने व बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले तीन प्रशिक्षु आरक्षियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को रैन कोट एवं टार्च वितरित किए गए ताकि वे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी कुशलतापूर्वक संपादित कर सकें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, पी0आर0ओ0 कुशीनगर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।