Home उत्तर प्रदेश पीड़ित के साथ मारपीट के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

पीड़ित के साथ मारपीट के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि पैसे के लेनदेन के मामले को लेकर विपक्षी उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव निवासी इकरार अहमद पुत्र नियाज़ अहमद ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 मई को वह गाड़ी पर गया था, इस दौरान उसका 1500 बकाए को काट लिया तो दो विपक्षी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हारून पुत्र फुन्नी व हसमत उल्ला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।