Home उत्तर प्रदेश महिला के साथ मारपीट के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

महिला के साथ मारपीट के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके विपक्षी मां के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगे, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी शोएब अहमद पुत्र नसीम ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो दिन पहले उसकी मां आशिया बीबी को पड़ोस के दो लोग मामूली बात को लेकर गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने शकील अहमद व वसीम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।