KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के मोचारा गांव की एक पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसकी जमीन में लकड़ी कंडा आदि फेंक कर प्रतिमा स्थापित करने लगे, जिसका विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मोचारा गांव निवासी देवा शकुंतला देवी पत्नी स्व हरिलाल ने बुधवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर रखा लकड़ी कंडा फेंककर बाबा साहब की मूर्ति रख दिया , पीड़िता का आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और धमकी देने लगे, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







