FATEHPUR NEWS: ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भंडारे एवं शरबत वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद एवं शरबत वितरित कर बजरंगबली का स्मरण किया गया। पूरे दिन धार्मिक आस्था और सेवा भाव का माहौल बना रहा। मुराइन टोला स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बुधियापुर निवासी सुरेंद्र सिंह, शिव भोला सिंह एवं अनुराग सिंह चौहान के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि वे कई वर्षों से बड़े मंगल के अवसर पर भंडारा करते आ रहे हैं और पिछले वर्ष से मंदिर परिसर में यह आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राजू सिंह, राजवीर सिंह, रानू सिंह, अनुज सिंह, अंकित सिंह, दिनेश सिंह, रोबिन सिंह, नरेंद्र सिंह, सरिता सिंह, अनुपा सिंह, वंदना सिंह, रोशनी सिंह, रोहिनी सिंह और आकांक्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में नवयुवक कमेटी द्वारा दोपहर में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वंश सिंह सेंगर, राजवीर सिंह परिहार, अंश यादव, देवांश, दीपांश, अभिषेक सिंह सहित अन्य युवा साथियों ने सेवा कार्य में सहयोग किया। मुराइन टोला पुलिस चौकी के समीप साईं डेंटल क्लीनिक के संचालक डॉ. रविनाथ गुप्ता एवं डॉ. हरितमा गुप्ता द्वारा भी बड़े मंगल के अवसर पर शरबत वितरण किया गया। राहगीरों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत पाई और बजरंगबली के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में रामगोपाल गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सूरज, विजय और डॉ. आकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पीलू तले चौराहे पर समाजसेवियों द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राकेश उर्फ रावण, आकाश मोदनवाल, सोनू, शिवा, बबलू, संतोष सहित अन्य लोग मौजूद रहे। खुशवंत राय नगर के समीप पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भी बड़े मंगल के उपलक्ष्य में शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम में कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान, कैप्टन मेवालाल वर्मा, सूबेदार नरेंद्र पाल सिंह, सुभाष चंद्र, अजय सिंह, डी.एस. शुक्ला, मेवालाल यादव, अयोध्या प्रसाद, कैलाश सिंह, राम सिंह, लालता प्रसाद मिश्रा और दलजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नहर कॉलोनी गेट नंबर-दो के समीप सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से भी शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संरक्षक सुभाष चंद्र, जनपद अध्यक्ष राकेश कुमार, जनपद सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार क्रांति, कार्यकारिणी सदस्य रौनक गुप्ता, राम भवन, बृजेश कुमार, बिहारी और संजीव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में संकल्प सेवा परिवार फतेहपुर के सदस्य संजय सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अरविंद नारायण मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, स्वतंत्र सिंह और उमाकांत अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे। वहीं जीटी रोड स्थित रामसनेही अस्पताल के समीप उत्तम उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भी राहगीरों के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। बड़े मंगल के अवसर पर शहरभर में हुए इन सेवा कार्यों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का संदेश दिया।







