MIRZAPUR NEWS: भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के मार्गदर्शन में मीरजापुर नगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया । पदयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्पूर्ण यात्रा का नेतृत्व में किया। पदयात्रा भाजपा जिला मुख्यालय से होकर रामचन्द्र शुक्ल पार्क से होते हुए सरदार पटेल चौक (भरूहना) से वापस भाजपा जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई । इस दौरान सैकड़ों महिलाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “मोदी है तो मुमकिन है” “नारी के सम्मान में, मोदी जी मैदान में” “महिलाओं को मिला अधिकारी, धन्यवाद मोदी सरकार” के नारों से पूरा नगर गुंजायमान कर दिया और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया । मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देकर वास्तविक समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है । यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है । पदयात्रा का उद्देश्य लोगों को महिला आरक्षण (33%) और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। केंद्र सरकार ने 33% महिला आरक्षण कानून लागू कर दिया है, जिससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में निकाली जा रही पदयात्राएं महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का हिस्सा हैं। यह सिर्फ एक कानून नहीं बल्कि एक बड़े सामाजिक अभियान का रूप ले चुका है । जिला संयोजक नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा, “यह अधिनियम सदियों से वंचित नारी शक्ति को नीति-निर्माण में भागीदार बनाएगा । आज गांव की बेटी भी देश का भविष्य तय करेगी। पदयात्रा में प्रमुख रूप से सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग नीलम प्रभात, बिंदु दीदी, से.नि. प्राचार्य जी0डी0 बिनानी कॉलेज डॉ0 बीना सिंह, जिलामंत्री संध्या पटेल, रमा पाण्डेय, भावना बरनवाल, सोनम चतुर्वेदी, रीता वर्मा, जान्हवी कसेरा, संजू, नीलम, तारा, साधना, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं जनपद के कोने – कोने से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।







