Home उत्तर प्रदेश नाबालिक किशोरी को भगाने व पीड़ित परिवार को गाली गलौच कर धमकी...

नाबालिक किशोरी को भगाने व पीड़ित परिवार को गाली गलौच कर धमकी के आरोप में चार के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक किशोरी दस दिन पहले बिना बताए घर से कही चली गई, परिजनों ने खोजबीन के बाद गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के घर उलाहना देने गया तो युवक के परिजन गाली गलौच कर मारपीट के लिए आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी दस दिन पहले घर से बिना बताए कही चली गई, खोजबीन के बाद पता चला कि गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़िता का आरोप है कि इस बात का उलाहना देने पर युवक के परिजन गाली गलौच कर मारपीट के लिए आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने सेलरहा पश्चिम गांव निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ चंद्रिका प्रसाद, नीरज , गोलू व युवक की मां के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।